सतबरवा: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह की सारी शक्तियां जब्त, त्यागपत्र देने का निर्देश
राज्यपाल ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह की सारी शक्तियां जब्त कर ली है। साथ ही उन्हें अपना अपना त्यागपत्र देने का निर्देश दिया गया है। त्यागपत्र नहीं देने की स्थिति में कुलपति को आवश्यक प्रक्रिया अपनाकर पद से हटा दिया जायेगा।