सतबरवा: एनएच 39, कसियाडीह में बंद होटल में शॉर्ट सर्किट से आग, सिलेंडर विस्फोट से मची अफरा-तफरी
सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह में एनएच 39 पर बंद पड़े एक लाइन होटल में सोमवार दोपहर 2 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गयी। इस क्रम में सिलेंडर विस्फोट से आस पास अफरा तफरी मच गयी। सिलेंडर फटने से तत्काल आग बुझाने के लिए पास जाने की हिम्मत किसी ने नहीं जुटायी, जिससे लाइन होटल सह मकान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।