सतबरवा: रांचीखुर्द गांव में 100 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक, ₹3 लाख का नुकसान
सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रबदा पंचायत के रांकीखुर्द गांव में खलिहान में रखा करीब 100 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक हो गया। धान के साथ कूट्टी भूसा भी जल गया। धान बोरे में भरकर पैक्स में बेचने के लिए रखा हुआ था।