सतबरवा: सतबरवा में मेला-दुगोला के साथ निकाली गई शिव बारात, श्रद्धालु झूमते रहे
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रविवार को लोहरा पोखरी शिवमंदिर, बोहिता, राजहरा सिवाना पर, चमरूआ पहाड़ तथा धजवा पहाड़ पर मेला -दुगोला का शुभारंभ किया गया। दूसरी ओर बस स्टैंड के बांके बिहारी मंदिर से शिव बारात निकली। गाजे-बाजे के धून पर शहर का भ्रमण किया गया।महावीर चौक मेन बाजार बारात पहुंची, जहां पर कन्या पक्ष के लोगों ने स्वागत किया और भंडारा का आयोजन किया।