बांसवाड़ा गढ़ी थाना क्षेत्र के खटवाड़ा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम रौनक की सांप के काटने से मौत हो गई। आंबापुरा के काला नाला निवासी मुकेश मईड़ा करीब 15 दिन पहले सपरिवार अपने ससुराल खटवाड़ा आए हुए थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब माता-पिता घर के भीतर चाय बना रहे थे, तब तीन भाइयों में सबसे छोटा रौनक बाहर पत्थरों के ढेर के पास खेल रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे तुरंत परतापुर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
#Banswara #Garhi #SnakeBite #BanswaraNews #CrimeNews SadNews