डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मांडवा नवाघरा गांव में बकरियों को पानी पिलाने गईं दो सगी बहनें नदी में डूब गईं। इस दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बड़ी बहन ज्योति की मौत हो गई, जबकि 9 वर्षीय छोटी बहन दीपिका गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएसआई हरिसिंह के अनुसार, मांडवा नवाघरा निवासी जीवा रोत की दोनों बेटियां बकरियों को लेकर नदी किनारे गई थीं। अचानक पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चली गईं। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#DungarpurNews #AccidentNews #BreakingNews #RajasthanNews #SadNews