डूंगरपुर। जिला कोतवाली थाना पुलिस ने उदयपुरा रोड पर सुरक्षा गार्ड के साथ हुई मारपीट और लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार और दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उपाधीक्षक पारस चौधरी ने बताया कि 31 मई की रात सिन्टेक्स मील के सुरक्षा गार्ड बृजराजसिंह बियोला ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। तभी उदयपुरा रोड पर बदमाशों ने लाठी और कांच की बोतल से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और मोटरसाइकिल, मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान कर वारदात के बाद गुजरात भागे आरोपियों को राजकोट से दबोच लिया। पुलिस ने नवाडेरा निवासी हितेश कटारा को गिरफ्तार किया है, वहीं दो बाल अपचारियों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।
#DungarpurPolice #CrimeNews #RajasthanPolice #LootCase #DungarpurNews