प्रतापगढ़/छोटी सादड़ी। गत 2 जून को जारी हुए कथित मौखिक आदेशों के बाद प्रतापगढ़ जिले की अधिकांश माइंस बंद हो गई हैं, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर छोटी सादड़ी उपखंड मुख्यालय पर माइंस संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संचालकों ने कहा कि खनिज विभाग के जटिल नियमों और प्रशासनिक दबाव के कारण खनन कार्य बंद करना पड़ा है। इससे हजारों मजदूरों, ट्रैक्टर चालकों और मशीन ऑपरेटरों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और लोग पलायन को मजबूर हैं। संचालकों ने सरकार से नियमों को सरल बनाकर खनन गतिविधियां पुनः शुरू करने की मांग की है।
#Pratapgarh #ChhotiSadri #MinesClosed #PratapgarhNews #MiningNews