ढीमरखेड़ा: पोड़ी खिरवा में अवैध पैकारी के विरोध में महिलाओं ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन
ढीमरखेड़ा। पोड़ी खिरवा गांव में कथित अवैध शराब पैकारी के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग की। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की