रांची : राँची के पुराना विधानसभा के पास ABVP कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बस से ले जाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कार्यकर्ता मौके से हटने को तैयार नहीं हैं। कई कार्यकर्ता पुलिस की बस के आगे लेट गए हैं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश में जुटी है।#viralvideoranchinews
Burmu, Ranchi | Aug 11, 2026