रायबरेली के बछरावां थाना इलाके में रमाकांत की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने शादीशुदा प्रेमिका सोनी समेत उसके पति और देवर सुरेंद्र व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत का शादीशुदा महिला सोनी से प्रेम संबंध था। सोनी अब रमाकांत से संबंध खत्म करना चाहती थी, जबकि रमाकांत लगातार उस पर मिलने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि इसी के चलते सोनी ने खुद रमाकांत को मिलने के लिए बुलाया और फिर अपने पति तथा देवर सुरेंद्र व वीरेंद्र के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल रमाकांत की मौत हो गई। घटना 12 सितंबर की है, जब सोनी ने उसे फ़ोन करके बुलाया और पति व देवर के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर प्रेमिका सोनी, उसके पति और देवर सुरेन्द्र व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।