रायबरेली के विधानसभा सलोन-181 में आयोजित दूसरी PDA साइकिल यात्रा के सफल आयोजन के बाद समाजवादी पार्टी के नेता एवं यात्रा के मुख्य अतिथि देवेन्द्र भीमराज पासी ने यात्रा में शामिल सभी नौजवान साथियों, समाजवादी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सहयोगियों का हृदय से आभार जताया।
देवेन्द्र भीमराज पासी ने कहा कि PDA साइकिल यात्रा में जिस तरह से बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की, वह संगठन की एकजुटता और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश, मेहनत और संघर्ष ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
इस दौरान उन्होंने यात्रा के आयोजक विश्वास मौर्य सहित कौशलेंद्र अंबेडकर, अयान खान, आशीष कोहली, मंजीत पासी, सुधांशु, मुकुल भीमराज, अभिषेक यादव, आदित्य यादव, अविनाश यादव, अनुराग यादव, संदीप पासी, प्रमोद पासी शहादत, विनय यादव, उदय राज, सोनू पासी, बबलू पासी, मोनू पासी, अमित देव मौर्य, सुभाष माली, रज्जन यादव, मंजीत यादव, भोला यादव और रविंद्र पासी समेत यात्रा में शामिल सभी साथियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
देवेन्द्र भीमराज पासी ने कहा कि PDA की विचारधारा को मजबूत करने और सामाजिक न्याय, समानता एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी तरह एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।
बताते चलें कि देवेन्द्र भीमराज पासी विधानसभा सलोन-181 के प्रभारी होने के साथ विधानसभा ऊंचाहार एवं सदर रायबरेली के प्रभारी भी हैं।
कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जय भीम, जय समाजवाद और जय संविधान के नारों के साथ PDA की एकजुटता का संदेश दिया।