रायबरेली के ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रायबरेली जिले के ऊंचाहार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। 11 से 17 सितंबर तक चल रहे इस भव्य धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा का वाचन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और श्रद्धालुओं के बीच शिव महिमा का श्रवण किया।
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, हमारे सनातन धर्म की यही बड़ी पूंजी है क्योंकि शिव की पहचान हमारे लिए यही है कि लोकमंगल के लिए जो विष है वह भी वो धारण करते हैं। उन्होंने भगवान शिव के लोककल्याणकारी स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए सनातन परंपरा की महत्ता को रेखांकित किया।
ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास आयोजित इस कथा में पहले दिनों से ही लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कलश यात्रा स�