ब्रेकिंग न्यूज | रायबरेली
कप्तान साहब जरा ध्यान दें... क्या सलोन थाना पुलिस से जनता न्याय की उम्मीद छोड़ दे?
रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला आदर्श पब्लिक स्कूल, पूरे मंशा शुक्ल, मजरे ग्राम पंचायत दुबहन का है, जहां विद्यालय में चोरी की घटना के बाद प्रबंधक शिकायत लेकर सलोन थाने पहुंचे।
आरोप है कि चोरी की तहरीर देने पहुंचे विद्यालय प्रबंधक के साथ थाने में कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें धमकाते हुए वहां से जाने के लिए कहा गया। इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित पक्ष में नाराजगी है और पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सलोन कोतवाली क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं के मामले सामने आए हैं। एक ही दिन में चोरी के दो मामलों के बाद अब विद्यालय में हुई चोरी का मामला सामने आने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
प�