दिल्ली के स्वरूप नगर में आग का खौफनाक वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगाते दिखे लोग
दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में आग लगने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आग की लपटों और धुएं के बीच कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए सामने वाली इमारत की ओर छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आग के कारण लोग बेहद घबराए हुए हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता, आग लगने के कारण, कितने लोग प्रभावित हुए और किसी के हताहत होने की जानकारी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, लेकिन इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
#voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #delhi #DelhiPolice agni