कसरावद: एक ही दिन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, छोटी कसरावद के दो दोस्तों ने मौके पर तोड़ा दम
मंगलवार का दिन कसरावद और आसपास के क्षेत्रों के लिए काल बनकर आया। क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों ने मौके पर दम तोड़ा जानकारी मंगलवार की रात 11 बजे पहली घटन