राजेंद्र नगर में कार पर गिरा भारी-भरकम पेड़: बाल-बाल बचे लोग, आवागमन पूरी तरह ठप
उचेहरा/सतना:
राजेंद्र नगर स्थित IDBI बैंक के ठीक सामने अचानक एक विशालकाय शीशम का पेड़ सड़क पर खड़ी एक चार पहिया गाड़ी (कार) पर आ गिरा। पेड़ गिरने से कार को नुकसान पहुंचा है और मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।
राहत की बात यह रही कि घटना के समय गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पेड़ गिरने से आसपास से गुजर रही बिजली और टेलीफोन की तारें भी पेड़ की शाखाओं में उलझकर नीचे लटक गईं, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। सड़क पर पेड़ गिर जाने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व प्रशासन को दे दी है, जिसके बाद पेड़ को हटाकर रास्ता बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है।
#SatnaNews #Unchehra #AccidentAlert #MPNews #SatnaUpdate RoadBlock TreeCollapse IDBIBankSatna LatestNews BreakingNews