इंसानियत आज भी जिंदा है… अपनों ने जिस मासूम नवजात बच्ची को कचरे के ढेर के पास लावारिस छोड़ दिया, उसे अब नई जिंदगी मिलने की उम्मीद जगी है।
राजस्थान के ग्राम बनेरा से एक बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात बच्ची कचरे के ढेर के पास लावारिस हालत में मिली। सोशल मीडिया पर प्रसारित शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात महिला द्वारा बच्ची को वहां छोड़ने की बात कही जा रही है।
हालांकि, बच्ची को किसने छोड़ा और उसके माता-पिता कौन हैं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
इस घटना ने एक बार फिर इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल बच्ची की सुरक्षा और उचित संरक्षण सबसे जरूरी है।