आज दिनांक-12.11.2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर की अध्यक्षता में प्रारूप प्रकाशन के उपलक्ष्य में जिले के सभी मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज दिनांक-12.11.2026 को निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन जिले के सभी दस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों एवं विनिर्दिष्ट स्थलों पर किया गया। प्रारूप निर्वाचक सूची में 30 सितम्बर, 2025 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक सूची एवं उसके पश्चात् 22.10.2026 तक सतत् अद्यतीकरण के तहत जोडे / हटाए / संशोधन किये गये मतदाताओं को सम्मिलित किया गया, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 16,01,223, महिला मतदाताओं की संख्या-14,08,303 अन्य मतदाताओं की संख्या-32 कुल मतदाताओं की संख्या-30,09,558 है। प्रारूप प्रकाशन उपरांत जिले का लिंगानुपात 880 हो गया है. जबकि गहन पुनरीक्षण के उपरांत लिंगानुपात जिले का 875 था। 18+ मतदाताओं की संख्या 13,576 है एवं Senior Citizen मतदाताओं की सख्या-17,111 तथा दिव्यांगजन (PWD) मतदातओओं की संख्या-34,072 है, साथ ही सर्विस वोटर मतदात्ताओं की संख्या-3,863 है। विशेष गहन पुनरीक्षण तहत निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन 30.09.2025 के उपरांत सतत् अद्यतीकरण के दौरान निर्वाचक सूची में नये मतदाताओं से संबंधित अनुपूरक-3 एवं प्रारूप निर्वाचक सूची सॉफ्ट कॉपी (पेन ड्राइव) उपलब्ध कराया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में दिनांक-12.11.2026 से 11. 12.2028 तक नाम जोड़ने / हटाने / संशोधन हेतु ऑनलाईन / ऑफलाईन मोड में प्रपत्र-6, 7, 8 दावा/आपत्ति प्राप्त किये जा सकते है। वशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत विशेष अभियान दिवस प्रथम अभियान दिवस 21.11.2026 (शनिवार) एवं 22.11.2026 (रविवार) एवं द्वितीय अभियान दिवस-05.12.2026 (शनिवार) एवं 06.12.2026 (रविवार) को निर्धारित है। विशेष अभियान के दिन बी०एल०ए० के माध्यम से कैम्प पर भ्रमण कर बी०एल०ओ० को सहायता करें, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुरूप निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन दिनांक-04.01.2027 को निर्धारित है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत किये जा रहे कार्यों में सहयोग करें। आपको उपलब्ध कराई गयी निर्वाचक सूची को आप अपने स्तर से अपने बी०एल०ए० को ससमय उपलब्ध करा दें तथा उन्हें निदेश दें कि वे अपने मतदान केन्द्रों के बी०एल०ओ० को सहायता करें।
बैठक में 1. भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि, श्री सूर्य शेखर मंडल 2 राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि श्री सत्यविन्द पासवान 3. जनता दल यूनाईटेड के प्रतिनिधि श्री अनरा रिजवान 4. भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस के प्रतिनिधि श्री उपेन्द्र नाथ तिवारी 5. लोक जनशक्ति पाटी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष श्री अनुपम सिंह 6. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रतिनिधि श्री अनंत कुशवाहा 7. बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि श्री विजय यादव 8. भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी लिबरेशन) के प्रतिनिधि श्री ललन कुमार तथा उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर-सह-133-समस्तीपुर विधान सभा निर्वाचन एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर उपस्थित हुए।
#highlight
#DistrictAdministration
#samastipur
#CMSamrat
#samratchoudhary
Patna, Bihar | Nov 12, 2026