Public App Logo
Profile Picture

Purvi Bihar News

@purvibiharnews
967Followers
0Following
भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित R.M.S. Kumarpur Katahara सरकारी स्कूल की एक छात्रा का शानदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रा एक साथ हुला हूप करते हुए ‘जिद पर आ गई’ गाने पर बेहद शानदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही है।
हुला हूप को बेहतरीन तरीके से बैलेंस करते हुए छात्रा के डांस मूव्स और आत्मविश्वास लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। स्कूल की अन्य छात्राएं भी उसके इस प्रदर्शन को देखती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग छात्रा के हुनर, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
20km वाला भागलपुर अब नवगछिया से 149km का हुआ सफ़र....
भागलपुर के नवगछिया में मध्य विद्यालय लालजी और गर्ल्स स्कूल के बच्चों की यह दर्द सुनकर आपका भी कलेजा पसीज जाएगा महीनों से जमे नाली के पानी में रोज आना जाना होता है DM साहिबा से रोड बनवाने की गुहार लगा रही है ....
सैकड़ो की आबादी को बचाने के लिए कर दिया डेढ़ कुंटल दूध गंगा में अर्पित और रातों-रात हो गया वायरस देखिए पूरी कहानी...
विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार आवागमन के लिए जलमार्ग का सहारा लिया जा रहा है। प्रशासन ने वैकल्पिक जलमार्ग और घाटों तक पहुंच की व्यवस्था की है। 
लेकिन इसी बीच जहाज मार्ग तक जाने वाली कच्ची सड़क पर गंगा का कटाव बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। सड़क के किनारे लगातार मिट्टी खिसकने से रास्ते के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। अगर कटाव इसी तरह जारी रहा तो सड़क का हिस्सा कभी भी गंगा में समा सकता है, जिससे जहाज मार्ग तक पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दुर्गा पूजा से पहले नवगछिया का जाह्नवी चौक पर अचानक यह क्या होने लगा.... देखते ही देखते पुलिस छावनी में तब्दील हो गया नवगछिया का जाह्नवी चौक ...
विक्रमशिला सेतु से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर ...
विक्रमशिला सेतु पर लगा 3 महीने का लगाम तो क्या होगी परेशानी देखिए .....
बिहार का गाया जिला हुआ शर्मसार देखिए पूरी रिपोर्ट .....!
बेगूसराय में महिला के साथ सनसनीखेज वारदात, दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी , दुष्कर्म का आरोप और जान से मारने की धमकी, बेगूसराय पुलिस ने दर्ज की FIR
योगी जी की पुलिस अब इनकाउंटर के जगह आर्केस्ट्रा देखने में लगी है ....?
नवगछिया डाकघर में दिनदहाड़े ₹1 लाख की चोरी! झोले में रखा कैश लेकर फरार हुआ चोर, CCTV ने खोला राज , नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां डाकघर में झोले में रखा करीब ₹1 लाख कैश एक अधेड़ व्यक्ति लेकर फरार हो गया। घटना के बाद डाकघर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि रुपये झीले में रखे हुए थे, तभी मौका पाकर एक व्यक्ति वहां पहुंचा और रुपये लेकर निकल गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
CCTV फुटेज के आधार पर अब आरोपी की पहचान और उसकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बेटे ने किया प्रेम विवाह, प्रेमिका संग घर पहुंचा तो मां ने खोया आपा, मचा जमकर हंगामा..
बाप रे बाप, अब छोड़ दो…’, थाने में युवक की पिटाई का Video वायरल, अफसर लाठी बरसाता नजर आया
भागलपुर में देर रात अचानक एसएसपी प्रमोद कुमार निरीक्षण पर निकले तो शहर के कई थानों के प्रभारी और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने सड़क से लेकर थाने तक तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और मुस्तैदी का जायजा लिया।
जगदीशपुर से लेकर बरारी थाना क्षेत्र तक एसएसपी ने पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान आपातकालीन सेवा 112 की गाड़ियों, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, वारंटियों और कुख्यात अपराधियों से जुड़ी कार्रवाई की भी जानकारी ली गई।
एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि रात में गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए, और ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बिहार के राजधानी पटना में कानून के रखवाले ही कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं सोशल मीडिया पर इन दोनों एक दरोगा जी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन की जा रही है बिना हेलमेट के दरोगा जी स्कूटी पर सवार होकर बेधड़क ट्रैफिक नियम को तोड़ रहे है इसके बाद चालान काटने की चर्चा है तेज हो गई
बिहार के पटना में दिखा सम्राट सरकार के पुलिस का काली करतूत का नया नजारा 500 रूपये के लिए मवेशी गाड़ी 1km तक खदेड़ा .....
बिहार के समस्तीपुर से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर निकलकर सामने आई है
भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आर्म्स एक्ट के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को आरोपी ने चकमा दे दिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी एक सिपाही को अपने साथ लेकर नदी में कूद गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सिपाही की तलाश शुरू की गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद सिपाही को बाहर निकाला गया। वहीं, मौके का फायदा उठाकर आर्म्स एक्ट का आरोपी फरार होने में सफल रहा।
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा में फेल होने के बाद एक छात्रा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया उसने अपने आप बीती बताते हुए कहा कि मैं कर्ज लेकर ड्राइवरी का ट्रेनिंग किया था इसके बाद मेरा रिजल्ट खराब हो गया अब मैं इतने सारे कर्ज के रुपए कैसे चुका पाऊंगी मेरी ऐसी आर्थिक स्थिति नहीं है कि मैं इस कर्ज को चुका पाऊंगा ....
नवगछिया के आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव में एक चोर को मंदिर से मोटर चोरी करना महंगा पड़ गया बता दें की चोरी करते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया इसके बाद जमकर पिटाई कर दी साथ ही  पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार भी करवा दिया
बिशहरी पूजा के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को पुजारी द्वारा कथित तौर पर बांस की करची से लगातार पीटते हुए देखा जा रहा है।
बिहार के बांका जिले से एक बार फिर लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ऐतिहासिक और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
वहीं, इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना को महिलाओं और नाबालिगों के साथ हुई निंदनीय घटना बताते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की<nis:link nis:type=tag nis:id=abvpbanka nis:value=abvpbanka nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mandarnabalikkand#purvibiharnews nis:value=mandarnabalikkand#purvibiharnews nis:enabled=true nis:link/>
जमुई कांड पर मीसा भारती का बड़ा बयान, CM सम्राट चौधरी पर उठाए सवाल; पीड़िता की तस्वीर को लेकर FIR की मांग
जमुई में नाबालिग के साथ हुई बदसलूकी का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर राजद सांसद मीसा भारती ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सवाल उठाए हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार की मुलाकात के बाद उनके सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की गई थी। तस्वीर में चेहरा धुंधला बताया गया, लेकिन मीसा भारती ने सवाल उठाया कि क्या तस्वीर में वही जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पीड़िता की पहचान उजागर होने का खतरा है और बिहार पुलिस से मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
समस्तीपुर में नाबालिक से हैवानियत ....
जमुई नाबालिग कांड के बाद भी बिहार में अपराधियों का डर खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। समस्तीपुर से नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई और नाबालिगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।