Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Rss
dprosaran
हथकरघा मेला हाउसिंग बोर्ड का मैदान ,जितवारपुर , समस्तीपुर @topfans CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar #trendingreels
Patna, Bihar
| Nov 12, 2026
#trendingreels
MORE NEWS
आज दिनांक-12.11.2026 को बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत जिला समस्तीपुर, प्रखंड- विद्यापतिनगर के पंचायत मउधनेशपुर उत्तर, मौजा- मउधनेशपुर , राजस्व थाना - 84 , खेसरा - 911 में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी, श्री रोशन कुशवाहा द्वारा किया गया । इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सुमित सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी श्री किशन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो• आफताब अंसारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रयोगकर्ता एवं स्थानीय किसान उपस्थित थे। कटनी प्रयोग 10x5 मीटर में सम्पादित किया गया एवं हरा दाना का वजन- 35.500 कि॰ ग्रा॰ प्राप्त हुआ । प्राप्त वजन के अनुसार 71 क्विटल लगभग प्रति हेक्टेयर उपज दर अनुमानित किया गया । #DistrictAdministration #samastipur #highlight #CMSamrat #samratchoudhary #bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 12, 2026
आज दिनांक-12.11.2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर की अध्यक्षता में प्रारूप प्रकाशन के उपलक्ष्य में जिले के सभी मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज दिनांक-12.11.2026 को निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन जिले के सभी दस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों एवं विनिर्दिष्ट स्थलों पर किया गया। प्रारूप निर्वाचक सूची में 30 सितम्बर, 2025 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक सूची एवं उसके पश्चात् 22.10.2026 तक सतत् अद्यतीकरण के तहत जोडे / हटाए / संशोधन किये गये मतदाताओं को सम्मिलित किया गया, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 16,01,223, महिला मतदाताओं की संख्या-14,08,303 अन्य मतदाताओं की संख्या-32 कुल मतदाताओं की संख्या-30,09,558 है। प्रारूप प्रकाशन उपरांत जिले का लिंगानुपात 880 हो गया है. जबकि गहन पुनरीक्षण के उपरांत लिंगानुपात जिले का 875 था। 18+ मतदाताओं की संख्या 13,576 है एवं Senior Citizen मतदाताओं की सख्या-17,111 तथा दिव्यांगजन (PWD) मतदातओओं की संख्या-34,072 है, साथ ही सर्विस वोटर मतदात्ताओं की संख्या-3,863 है। विशेष गहन पुनरीक्षण तहत निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन 30.09.2025 के उपरांत सतत् अद्यतीकरण के दौरान निर्वाचक सूची में नये मतदाताओं से संबंधित अनुपूरक-3 एवं प्रारूप निर्वाचक सूची सॉफ्ट कॉपी (पेन ड्राइव) उपलब्ध कराया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में दिनांक-12.11.2026 से 11. 12.2028 तक नाम जोड़ने / हटाने / संशोधन हेतु ऑनलाईन / ऑफलाईन मोड में प्रपत्र-6, 7, 8 दावा/आपत्ति प्राप्त किये जा सकते है। वशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत विशेष अभियान दिवस प्रथम अभियान दिवस 21.11.2026 (शनिवार) एवं 22.11.2026 (रविवार) एवं द्वितीय अभियान दिवस-05.12.2026 (शनिवार) एवं 06.12.2026 (रविवार) को निर्धारित है। विशेष अभियान के दिन बी०एल०ए० के माध्यम से कैम्प पर भ्रमण कर बी०एल०ओ० को सहायता करें, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुरूप निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन दिनांक-04.01.2027 को निर्धारित है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत किये जा रहे कार्यों में सहयोग करें। आपको उपलब्ध कराई गयी निर्वाचक सूची को आप अपने स्तर से अपने बी०एल०ए० को ससमय उपलब्ध करा दें तथा उन्हें निदेश दें कि वे अपने मतदान केन्द्रों के बी०एल०ओ० को सहायता करें। बैठक में 1. भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि, श्री सूर्य शेखर मंडल 2 राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि श्री सत्यविन्द पासवान 3. जनता दल यूनाईटेड के प्रतिनिधि श्री अनरा रिजवान 4. भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस के प्रतिनिधि श्री उपेन्द्र नाथ तिवारी 5. लोक जनशक्ति पाटी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष श्री अनुपम सिंह 6. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रतिनिधि श्री अनंत कुशवाहा 7. बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि श्री विजय यादव 8. भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी लिबरेशन) के प्रतिनिधि श्री ललन कुमार तथा उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर-सह-133-समस्तीपुर विधान सभा निर्वाचन एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर उपस्थित हुए। #highlight #DistrictAdministration #samastipur #CMSamrat #samratchoudhary
Patna, Bihar | Nov 12, 2026
विद्यापति महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने की समीक्षा। समय-सीमा में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का निर्देश। #VidyapatiMahotsav #Samastipur #DistrictAdministration #VidyapatiDham #CMSamrat #bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 12, 2026
विद्यापति महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, निर्धारित समय-सीमा में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश समस्तीपुर, दिनांक 12 नवंबर 2026। जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज विद्यापति धाम में आगामी 22 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विद्यापति महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विद्यापतिनगर एवं दलसिंहसराय सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, अन्य उपस्थित अधिकारी तथा मंदिर न्यास समिति के सदस्य उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। इस क्रम में महोत्सव स्थल पर बनाए जाने वाले हैंगर, मुख्य मंच, पंडाल, दर्शक दीर्घा, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने मंच एवं पंडाल निर्माण की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने महोत्सव के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा, कलाकारों के चयन, स्थानीय एवं विशिष्ट कलाकारों की सहभागिता तथा कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यापति महोत्सव मिथिलांचल की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण उत्सव है। महाकवि विद्यापति की स्मृतियों से जुड़े इस महोत्सव का आयोजन गरिमामय, भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया जाना चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं, आगंतुकों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था, पार्किंग, आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विद्यापति महोत्सव की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि महोत्सव में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और आयोजन यादगार बन सके। बैठक में उपस्थित मंदिर न्यास समिति के सदस्यों से भी आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक सुझाव एवं सहयोग पर चर्चा की गई। #highlightsシ゚ #DistrictAdministration #samastipur #CMSamrat #samratchoudhary #bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 12, 2026
#DistrictAdministration #samastipur #highlightsシ゚ #CMSamrat #samratchoudhary #bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 12, 2026
समस्तीपुर में स्टेट हैंडलूम एक्सपो का भव्य शुभारंभ, डीएम रोशन कुशवाहा ने किया उद्घाटन 80 स्टॉलों पर सात राज्यों के हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, अब तक 23 लाख रुपये की हुई बिक्री... समस्तीपुर : शहर के हाउसिंग बोर्ड जितवारपुर मैदान में आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो (हथकरघा मेला)-2026 का शुभारंभ गुरुवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के पश्चात जिला पदाधिकारी ने मेला परिसर में लगाए गए सभी 80 स्टॉलों का क्रमवार निरीक्षण किया तथा विभिन्न राज्यों से आए बुनकरों एवं उद्यमियों के उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता एवं उनकी विशेषताओं की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि हथकरघा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक हुनर का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का बेहतर अवसर मिलता है। साथ ही स्थानीय लोगों को देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक एवं उत्कृष्ट उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होते हैं। उन्होंने बुनकरों को प्रोत्साहित करते हुए ऐसे आयोजनों को आत्मनिर्भर भारत एवं स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इस एक्सपो में कुल 80 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात एवं जम्मू-कश्मीर के बुनकरों और उद्यमियों ने अपने पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया है। साड़ियों, सूती एवं ऊनी वस्त्रों सहित विभिन्न प्रकार के आकर्षक उत्पाद मेले के प्रमुख आकर्षण हैं। आयोजकों के अनुसार, मेले में अब तक लगभग 23 लाख रुपये की बिक्री हो चुकी है, जो इसकी लोकप्रियता और ग्राहकों के बढ़ते रुझान को दर्शाता है। वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के विकास आयुक्त (हथकरघा), नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित यह एक्सपो द बिहार स्टेट शीप एंड वूल वीवर्स को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड, उद्योग विभाग, बिहार सरकार, पटना के नियंत्रणाधीन आयोजित किया जा रहा है। यह मेला अगले 15 दिनों तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, बिहार शीप एंड वूल की प्रबंध निदेशक शैलजा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा, डीआईसी परियोजना प्रबंधक राहुल, साहित्यकार अजय मिश्रा, धनंजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया। #highlightsシ゚ #DistrictAdministration #samastipur #CMSamrat #samratchoudhary #bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Patna, Bihar | Nov 12, 2026
सड़क निर्माण में लापरवाही पर विधायक सख्त, ठेकेदार को दी चेतावनी सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। मामला मोतिहारी जिले के सुगौली नगर पंचायत अंतर्गत बागरा गांव के वार्ड संख्या 20 का है, जहां मुख्य सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता निर्माण स्थल पर पहुंचे।।।।।।।।। #SugauliNews #BabluGupta #RoadConstruction #QualityInspection #MotihariNews
Patna Rural, Patna | Nov 12, 2026
अनंत सिंह की बेटी की शादी का कार्ड बना चर्चा का केंद्र
Patna Rural, Patna | Nov 12, 2026