आज दिनांक-12.11.2026 को बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत जिला समस्तीपुर, प्रखंड- विद्यापतिनगर के पंचायत मउधनेशपुर उत्तर, मौजा- मउधनेशपुर , राजस्व थाना - 84 , खेसरा - 911 में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी, श्री रोशन कुशवाहा द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सुमित सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी श्री किशन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो• आफताब अंसारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रयोगकर्ता एवं स्थानीय किसान उपस्थित थे। कटनी प्रयोग 10x5 मीटर में सम्पादित किया गया एवं हरा दाना का वजन- 35.500 कि॰ ग्रा॰ प्राप्त हुआ ।
प्राप्त वजन के अनुसार 71 क्विटल लगभग प्रति हेक्टेयर उपज दर अनुमानित किया गया ।
#DistrictAdministration
#samastipur
#highlight
#CMSamrat
#samratchoudhary
#bihar
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 12, 2026