पोड़ैयाहाट: चार दिन की बारिश से लता दिकवानी पंचायत के ताराटीकर में मिट्टी के घर की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे लोग
चार दिन की बारिश से लता दिकवानी पंचायत के ताराटीकर में पंकज गिरी के मिट्टी के घर की दीवार गिर गई जिसमें घर वाले बाल बाल बच गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार ताराटीकर गांव निवासी पंकज गिरी का मिट्टी का मकान लगातार हो रही बारिश को झेल नहीं पाया और गुरुवार की देर रात उसकी एक दीवार भर भराकर गिर गई।