मड़ावरा: गिरार पुलिस ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को मरणासन्न करने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
गिरार पुलिस ने कुल्हाडी मारकर कर अपनी ही पत्नी को मरणासन्न करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को सुवह 10 बजे बताया कि उक्त युवक द्वारा अचानक ही अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी मारकर मरणासन्न कर दिया था। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गयी है।