तिजारा: जिला निर्वाचन अधिकारी ने भिवाड़ी के 9 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Tijara, Alwar | Sep 8, 2026 नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे नगर परिषद भिवाड़ी का सघन दौरा कर 9 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायज लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।