प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक आयोजित
---
प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि जिले में पर्यटन विकास असीम संभावनाएं है। पर्यटन के क्षेत्र में जिले की प्राचीन संपदाओं को सहेजने एवं संवारने के लिये हर संभव प्रयास किये जाएगें। उन्होंने जिले के पुरातात्विक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में परिषद से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिले की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए पर्यटन की संभावनाओं के विकास पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में पिछली बैठक में लिये गए निर्णय के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही नए प्रस्तावों को शासन को भेजे जाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव,खाद्य नागारिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ. के.पी. यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी,पूर्व विधायक अशोकनगर श्री जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,एएसपी श्री अंतर सिंह कनेश,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन,आर.बी.सिण्डोस्कर,समस्त एसडीएम,समिति के सदस्यगण तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।
#ashoknagar