जिले के विकास के लिये समिति के सदस्यों के सुझाव होगें महत्वपूर्ण-प्रभारी मंत्री
जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
--
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इस समिति के सदस्यों द्वारा प्राप्त सुझावों पर जिले के विकास को नई गति प्रदान की जाएगी। साथ ही जिले के संपूर्ण विकास की अवधारणा को साकार रूप दिया जा सकेगा। इस आशय के विचार प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में व्यक्त किये। बैठक में जिले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि जिले के विकास को हर क्षेत्र में आगे बढाने के लिये जनप्रतिनिधियों,समिति के सदस्यों तथा अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से विकास कार्यो को मूर्त रूप दिया जा सकेगा। सदस्यों द्वारा जो सुझाव चर्चा के दौरान प्राप्त होगें वह माननीय मुख्यमंत्री तक जायेगें। जिस पर शासन द्वारा सभी आवश्यक सुझावों पर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों,शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा पावर प्रेजटेंशन के माध्यम से जिला विकास तथा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत 03 विकासखण्डों में लगाये गए शिविरों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शासकीय महाविद्यालय ईसागढ का हुआ नामकरण
समिति की बैठक में शासकीय महाविद्यालय ईसागढ का नाम ‘’स्व. श्री राजकुमार सिंह यादव’’ के नाम पर किये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया ।
नगर परिषद ईसागढ़ गौशाला होगी आदर्श गौशाला
बैठक में नगर परिषद ईसागढ़ के अध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद ईसागढ में गौशाला से संचालन जनभागीदारी समिति से किया जा रहा है। गौशाला के विधिवत संचालन से सड़कों पर गौवंश का विचरण नही हो रहा है। इस कार्य की सभी सदस्यों द्वारा सराहना की गई तथा प्रभारी मंत्री ने ईसागढ़ गौशाला को आदर्श मानते हुए सभी जगह इस तरह गौशालाओं का संचालन किये जाने की बात कही।
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जलजीवन मिशन के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत स्तर तक ग्रामीणों को नल से जल उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक कार्य समय सीमा में पूर्ण कराये जाए। मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि वर्ष 2025-26 में दिये गए अनुदान राशि की जांच हेतु जनप्रतिनिधियों को शामिल करते हुए जांच कमेठी बनाई जाएं। समिति द्वारा जांच रूपोर्ट प्रस्तुत की जाएं। बैठक में खाद वितरण की स्थिति,डबललॉक केन्द्रों के नवीन प्रस्तावों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गए।
बैठक में जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा जिले के विकास से संबंधित आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किये गए। प्राप्त सुझावों की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु कार्यवाही विवरण में लिये गए।
बैठक में मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव,खाद्य नागारिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ. के.पी. यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी,पूर्व विधायक अशोकनगर श्री जजपाल सिंह जज्जी,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,एएसपी श्री अंतर सिंह कनेश,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन,आर.बी.सिण्डोस्कर,समस्त एसडीएम,समिति के सदस्यगण तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।
#ashoknagar