युवा संगम कार्यक्रम में 193 प्रारंभिक चयन एवं 144 को दिए गए ऑफर लेटर
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित
स्वरोजगार योजनाओं के 640 स्वरोजगारियों को 2.35 लाख का किया गया हितलाभ वितरण
---
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को जिला स्तरीय रोजगार,स्वरोजगार और अप्रेंटिस शिप के लिए युवा संगम कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को शासकीय नेहरू महाविद्यालय अशोकनगर में युवा संगम कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत उद्यम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विभागों द्वारा हितग्राहियों का चयन कर बैंक के माध्यम से उद्योग स्थापित करने हेतु ऋण प्रदान किये जाते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास उद्यम संवाद का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं के अंतर्गत पात्रता प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। ऋण प्राप्त करकर आवेदन स्वंय एवं अन्य व्यक्तियों के लिए रोजगार मुहैया कराने के लिए सुदृढ़ होता है। जिससे अर्थव्यवस्था में सुधार होता है। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थितजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सफल उद्यमी राजकुमार सोनी,राव शंकर चौबे और आकाश जैन ने अपने अनुभव साझा किए।युवा संगम कार्यक्रम में 193 का प्रारंभिक चयन व 144 को मौके पर ही ऑफर लेटर दिये गये। युवा संगम कार्यक्रम में 268 युवाओं का पंजीयन कराया एवं इसमें 8 कंपनियों ने 193 का शॉर्टलिस्टिंग करते हुए 144 आकांक्षी युवाओं मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किये गए। युवा संगम में विभिन्न सेक्टर की निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हुई जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए ऑफर लेटर उपलब्ध कराये गये।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत उद्यम संवाद कार्यक्रम में स्वरोजगार योजनाओं के 640 स्वरोजगारियों को 2.35 लाख का किया गया हितलाभ वितरण
कार्यक्रम में युवा संगम कार्यक्रम के साथ ही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत उद्यम संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विभागों ने अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी और शासन की महत्वपूर्ण विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओ के 640 हितग्राहियो को 2.35 लाख का हितलाभ वितरण किये इसके साथ ही उपस्थित युवाओं को लीड बैंक द्वारा वित्तीय सहायता की जानकारी दी गई।
मौके पर ही किया गया हितलाभ वितरण
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अम्बेडकर स्व सहायता समूह, भोलेनाथ स्व सहायता समूह, लक्ष्मी स्व सहायता समूह, राधा स्व सहायता समूह , राधा रानी और श्री गणेश स्व सहायता समूह रूप से 70.50 लाख को वितरण कराया गया। इस दौरान उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्यम उन्नयन योजना के रोशन चौरसिया को 8.85 लाख एवं श्री अरविंद अहिरवार को 2.25 लाख , जिला अंत्यावसायी विभाग से श्री राकेश जाटव, श्री रंजीत अहिरवार, श्रीमती संगीता अहिरवार और श्री धर्मेंद्र अहिरवार को संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना में 1-1 लाख , जनजातीय कार्य विभाग से श्रीमती मछलाबाई आदिवासी का किराना दुकान हेतु टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में 98 हजार का ऋण स्वीकृति का वितरण हुआ। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में श्रीमती कल्पना शर्मा ,श्रीमती रितु यादव, श्री ओमकार पुरी को 50 हजार से 2 लाख रुपए का वितरण कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी व महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री सत्येंद्र लोधा, जनपद पंचायत सीईओ अशोकनगर शैलेंद्र यादव, तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव,मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विनोद उन्नीतान,आईटीआई प्राचार्य एवं प्रभारी रोजगार अधिकारी श्री नीरज घनघोरिया , गुना के जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना, लीड बैंक मैनेजर राजीव राय, ग्रामीण आजीविका मिशन जिला प्रबंधक अवनीश अग्निहोत्री,उद्योग विभाग से सहायक प्रबंधक सपना अहिरवार सहित अन्य आधिकारी /कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
#ashoknagar