गरोठ: गरोठ की घटना पर झालावाड़ के चौमहला में भी उठी आवाज, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया
7 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई घटना के विरोध में झालावाड़ जिले के चौमहला में आम नागरिक समिति ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार के लिए उचित मदद मांगी गई।