अमरिया: अमरिया में मासूम की मौत पर कार्रवाई, ट्रैक्टर चालक छोटेलाल के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
अमरिया क्षेत्र माधोपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 8 साल की मासूम अनाया की दर्दनाक मौत हो गई थी ! आरोप है कि 18 अक्टूबर की शाम धान भरने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक छोटेलाल लापरवाही से चला रहा था, तभी खेल रही बच्ची उसकी चपेट में आ गई। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया गया।