भोजपुरी के लिए एक खास और सकारात्मक पहल
भोजपुरी संगीत की दुनिया में अब अच्छे गीत, बेहतर गीत-संगीत और अपनी देसी संस्कृति से जुड़े गुणवत्तापूर्ण वीडियो के साथ नए कलाकारों को भी अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में देवसाई फिल्म्स एक खास गीत लेकर आया है, जिसमें नई प्रतिभा स्वरा सिंह को प्रस्तुत किया गया है।
स्वरा सिंह इस गीत के जरिए भोजपुरी दर्शकों के सामने एक नए और अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। कम उम्र में ही कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास, सहज अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस इस गीत की खासियत है। स्वरा पढ़ाई के साथ-साथ कला और अभिनय में भी रुचि रखती हैं और भोजपुरी संस्कृति से अपने जुड़ाव को लेकर उत्साहित हैं। उनका यह पहला अनुभव दर्शकों के लिए भी एक नई और खूबसूरत खोज साबित हो सकता है।
स्वरा दिल्ली के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ती हैं। उनकी निजता और पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। स्वरा के पिता केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और उनका परिवार बिहार के बेगूसराय से जुड़ा हुआ है। स्वरा एक शिक्षित और संस्कारी पारिवारिक माहौल से आती हैं, यही वजह है कि इस प्रोजेक्ट में उनकी सहजता और आत्मविश्वास साफ नजर आता है।
इस भाई-बहन के विशेष गीत की एक और खास बात यह है कि स्वरा सिंह के भाई का किरदार रील्स की दुनिया में बेहद लोकप्रिय निशांत कुमार ने निभाया है। निशांत कुमार की जोड़ी एंजल सिंह के साथ सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है और उनके वीडियो को दर्शकों का अच्छा प्यार मिलता है।
देवसाई फिल्म्स पर इससे पहले भी कई अच्छे और चर्चित गीत रिलीज हो चुके हैं, लेकिन यह गीत इस साल के खास गीतों में से एक है। गीत में भोजपुरी की मिठास, पारिवारिक भावनाओं, अच्छे बोल और देसी अंदाज का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है।
इस गीत को अपनी आवाज शिवानी सिंह ने दी है। इसके गीतकार मनीष मुनाफा, संगीतकार विकास यादव जी और वीडियो निर्देशक सूरज साहेजा हैं।
Siwan, Siwan | Aug 25, 2026