पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट के बांझी रोड और पुराना बाजार में रावण दहन, थाना अधिकारी उपस्थित
बांझी रोड और पुराना बाजार पोड़ैयाहाट में मंगलवार की देर शाम बुराई के प्रतीक रावण का दहन कर दिया गया। इस दौरान पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर भी मौजूद थे। पुराना बाजार में बच्चों के द्वारा रावण का निर्माण किया गया था। जोरदार आतिशबाजियों के बीच रावण को जला दिया गया। मौके पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।