भंडरा: भंडरा व सेन्हा में उपायुक्त ने किसानों से संवाद कर आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं का जायजा लिया
लोहरदगा के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे सेन्हा एवं भंडरा प्रखंड का भ्रमण कर कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के लाभुक किसानों से संवाद कर उनके अनुभव, उत्पादन, विभागीय सहयोग, उत्पादों के बाजार और उससे होने वाली आय की जानकारी ली।