*कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने आंगनवाड़ी केंद्र, बालिका छात्रावास एवं स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*
*पोषण व्यवस्था, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश*
*आलीराजपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने छोटी मालपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र तथा सेजावाड़ा स्थित बालिका छात्रावास एवं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की स्वयं जांच की। उन्होंने पोषण ट्रैकर पर आवश्यक प्रविष्टियां समय पर करने, भोजन रजिस्टर संधारित रखने तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं, हीमोग्लोबिन की कमी से ग्रस्त महिलाओं और कम वजन वाले बच्चों का नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण देने, केंद्र की मरम्मत कराने, पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शौचालय को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश भी दिए। बच्चों द्वारा कविता सुनाने पर कलेक्टर ने उन्हें उपहार देकर प्रोत्साहित किया।
इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सेजावाड़ा स्थित बालिका छात्रावास एवं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पेयजल और विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक स्वीकृति के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजने एवं पत्राचार करने को कहा।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए, ताकि हितग्राहियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।इस दौरान एसडीएम सुश्री दीपिका पाटीदार ,तहसीलदार श्री दिनेश व्यास साहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास
#JansamparkMP
#collector
#alirajpur
4 views | Alirajpur, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026