शिवमंदिर चनवापार में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, पूर्व विधायक विजय कुमार यादव ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन
संत कबीर नगर के शिवमंदिर चनवापार में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय कुमार यादव ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गौभक्त और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने के संकल्प को दोहराते हुए लोगों से गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
स्वागत समारोह के दौरान पूरा मंदिर परिसर जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया और गौ सेवा व सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजन धार्मिक आस्था औ
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 20, 2026