श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस राम वनवास प्रसंग का हुआ शुभारंभ
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव के चतुर्थ दिवस कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा व्यास परम पूज्य स्वामी विष्णु दास जी महाराज ने प्रभु श्रीराम के वनवास प्रसंग का वर्णन शुरू किया। कथा में भगवान श्रीराम के त्याग, मर्यादा और आदर्श जीवन की कथा सुनकर श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में भावविभोर हो रहे हैं।