श्रीराम कथा के छठवें दिन गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, एसपी संदीप कुमार मीना का हुआ भव्य स्वागत
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव के छठवें दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसपी संदीप कुमार मीना का कथा आयोजक अभिलाष भट्ट ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
वहीं स्वामी विष्णु दास जी महाराज ने पुलिस अधिकारियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कथा के दौरान मेघनाद और लक्ष्मण के युद्ध, हनुमान जी द्वारा संजीवनी लाने, मेघनाद वध तथा कुंभकर्ण के अंत का मार्मिक प्रसंग सुनाया गया।
कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Nov 23, 2026