मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रोहित पांडेय ने अर्पित की श्रद्धांजलि
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रोहित पांडेय ने खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर रोहित पांडेय ने कहा कि नेताजी का संघर्ष, दूरदर्शी नेतृत्व और समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों एवं सम्मान के लिए किया गया उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
उनके विचार और समाजवादी सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों को जनसेवा एवं सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।