सड़क नहीं तो बोट नहीं आगामी चुनावों में समस्त ग्रामबासी कनारी चक्क
पंचायत चिरौली जिला अशोकनगर मध्यप्रदेश के निवासी अपना मत का बहिष्कार करने के लिए मजबूर है
बजह गांव की खराब सड़क जो हमें मुख्य मार्ग से जोड़ती है जिस पंचायत सरपंच को 5 वर्षों में ग्राम का विकास करना था उसने एक किलोमीटर की सड़क पर मोरम तक नहीं डलवाई जिस विधायक को हमने वोट देकर जितवाया आज वह कोई अपनी जवाबदारी नहीं ले रहे हैं हमारे बच्चे इस कीचड़मय सड़क से चलते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं अगर बारिश थोड़ी सी ज्यादा हो जाए तो बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते इस कच्ची सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिस बड़े-बड़े तालाब बन गए हैं पैदल व्यक्ति पैदल चल तक नहीं सकता अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे ले जाने के लिए कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वह आप सोच भी नहीं सकते
जिम्मेदारो से निवेदन है कि गांव वालों की समस्या पर ध्यान दें
जिम्मेदार .. सरपंच सुश्री सरिता रघुवंशी पंचायत चिरौली जिन्होंने ग्राम सभा की बैठक की किसी ग्राम सभा सदस्यों को सूचना देना उचित नही समझा जिससे ग्राम कनारी चक्क निवासी अपनी समस्याओं को उजागर ना कर दे
जिम्मेदार ..अशोकनगर विधायक Er Hari Baboo Rai जिन्होंने चुनाव के समय ग्रामवासियों को बड़े बड़े जुमले दिये थे
जिम्मेदार .. ग्राम सेवक जिसे आज तक हमने देखा भी नहीं तो गांव में आने की बात ही अलग है।
जिम्मेदार .. Collector Ashok Nagar जिन्होंने कभी ग्राम पंचायत की बैठकों से संबंधित कोई सूचना ही नही ली और ना ही कभी हमारे गांव का दौरा किया
जिम्मेदार ..@ chiroli panchayat sachiv जिन्होंने कभी ग्राम सभा में खराब सड़क का ज़िक्र तक नहीं किया ।
जिम्मेदार -- सरपंच ग्राम पंचायत चिरौली, ग्राम सेवक (अदृश्य ), कलेक्टर अशोकनगर, नगरपालिका
अशोकनगर, विधायक महोदय एर हरीबाबू राय, पंचायत सचिव जी
समस्त ग्रामवासी कनारी चक पंचायत चिरौली के छात्र अपने गांव की समस्या उठाने के लिए मजबूर है क्योंकि जवाबदेह अपनी जवाबदेहिता नहीं ले रहे सभी से निवेदन है कि हमारा साथ दे
धन्यवाद 🙏