पीरो: डीएम के संभावित दौरे की खबर से अधिकारियों में मची खलबली, पीरो-चरपोखरी के अस्पतालों पर जांच की तलवार
Piro, Bhojpur | Sep 8, 2026 भोजपुर के नए जिला अधिकारी मनेश कुमार मीणा के चरपोखरी और पीरो में संभावित आगमन की चर्चा के साथ ही अधिकारियों के बीच हलचल तेज हो गई है। मंगलवार की शाम 4:00 के करीब सबसे ज्यादा चर्चा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो और चरपोखरी को लेकर हो रही है। दोनों स्वास्थ्य केंद्र पहले भी कथित गबन और अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा में रहे हैं।