🎭 राज्य स्तरीय युवा उत्सव–2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
📍 लगभग 2800 प्रतिभागियों के आवासन एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था का लिया जायजा
राज्य स्तरीय युवा उत्सव–2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने प्रतिभागियों के आवासन हेतु चिह्नित विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले लगभग 2800 प्रतिभागियों के लिए बेहतर आवासन एवं समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
साथ ही विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में क्षतिग्रस्त दरवाजों, टूटी खिड़कियों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं की अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि युवा उत्सव में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण के साथ बेहतर आतिथ्य उपलब्ध कराया जाए।
🌟 युवा प्रतिभाओं का सम्मान, जहानाबाद की मेजबानी बनेगी खास!
#राज्य_स्तरीय_युवा_उत्सव_2026 #युवा_उत्सव #युवा_शक्ति #Jehanabad #जिला_प्रशासन_जहानाबाद बिहार