🚫 बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
📍 देवनन्दन उच्च विद्यालय, बंधुगंज (मोदनगंज)
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन एवं बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 20 नवंबर 2026 को देवनन्दन उच्च विद्यालय, बंधुगंज में 100 दिवसीय गहन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006, बाल विवाह के दुष्परिणाम, दहेज प्रथा उन्मूलन, लैंगिक हिंसा की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी दी गई।
साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।
📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
महिला हेल्पलाइन – 181
निःशुल्क विधिक सेवा हेल्पलाइन – 15100
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्राओं ने बाल विवाह न करने, न इसका समर्थन करने और अपने आसपास बाल विवाह की किसी भी घटना की सूचना संबंधित प्रशासन को देने की सामूहिक शपथ ली।
आइए, संकल्प लें – बाल विवाह को रोकेंगे, बेटियों को पढ़ाएंगे और बाल विवाह मुक्त समाज बनाएंगे।
#बालविवाहमुक्तभारत #बालविवाहमुक्तबिहार #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ #बालिकासशक्तीकरण #महिलासुरक्षा बालअधिकार Jehanabad जिला_प्रशासन_जहानाबाद