🐟 एकीकृत मत्स्य पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता जहानाबाद; श्री देव शरण प्रसाद बने अन्य किसानों के लिए प्रेरणा
🔹 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में आयोजित आर्थिक टास्क फोर्स की बैठकों में दिए गए निर्देशों के आलोक में जिले में एकीकृत मत्स्य पालन एवं आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
🔹 मखदुमपुर प्रखंड के श्री देव शरण प्रसाद मत्स्य विभाग की विविधीकरण योजना के अंतर्गत झींगा एवं पंगेसियस मछली का पालन कर रहे हैं।
🔹 तालाब की मेड़ पर मुर्गी, बटेर एवं बकरी पालन हेतु शेड का निर्माण तथा पपीता एवं केला के पौधों का रोपण किया गया है।
🔹 एकीकृत मत्स्य पालन का यह मॉडल किसानों की आय में वृद्धि, स्वरोजगार सृजन एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है।
#आत्मनिर्भरकिसान #मत्स्यपालन #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद