🗳️ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम–2027 : युवा एवं महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर
🔹 आयुक्त, मगध प्रमंडल-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
🔹 दावा-आपत्ति अवधि में प्राप्त प्रपत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश।
🔹 युवा एवं महिला मतदाताओं के पंजीकरण तथा मतदाता सूची के लिंगानुपात में सुधार हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश।
📅 21 एवं 22 नवंबर, 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होंगे विशेष शिविर; बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश।
📢 जिला प्रशासन, जहानाबाद की सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवा एवं महिलाओं से अपील है कि विशेष शिविरों का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं।
आपका मत, आपकी शक्ति — सशक्त लोकतंत्र में निभाएं अपनी भागीदारी!
#मतदाता_जागरूकता #SSR2027 #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
5 views | Jehanabad, Bihar | Nov 19, 2026