धार: सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, कार के सीक्रेट चेंबर से 5 किलो से अधिक अफीम जब्त 🚗🚨
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) उज्जैन और इंदौर की संयुक्त टीम ने मानपुर-लेबड़ हाईवे (जिला धार) पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.156 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है। नारकोटिक्स विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नीमच से बेंगलुरु के तस्कर को डिलीवरी देने के लिए हुंडई I-20 कार के पिछले बंपर के नीचे एक विशेष सीक्रेट चेंबर (गुप्त कक्ष) बनाकर अफीम ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने हाईवे किनारे स्थित एक होटल पर खड़ी कार की गहन तलाशी ली और गुप्त कक्ष से अफीम बरामद की। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और कार को जब्त कर मौके से तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।
#UjjainNews #NarcoticsRaid #CBNAction #CrimeNews #siti24ujjain