Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

Narcoticsraid

गोंडा में नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के जयनगर बरियारपुर क्षेत्र में स्थित एक दवा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की। बाराबंकी और अयोध्या समेत छह जिलों की संयुक्त टीम पिछले करीब 36 घंटे से लगातार जांच और तलाशी अभियान चला रही है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। जांच के दौरान टीम ने अमन फार्मा के संचालक अमन कसौधन के चार गोदामों की तलाशी ली। बताया जा रहा है कि रिहायशी इलाके में स्थित एक मकान को भी गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। छापेमारी में कोडिन युक्त कफ सिरप, ट्रामाडोल टैबलेट, स्पास्मो कैप्सूल, अल्प्राजोलम टैबलेट और मफरिन सहित कई प्रकार की नियंत्रित दवाएं और इंजेक्शन मिले हैं। कार्रवाई के दौरान अमन कसौधन फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। नारकोटिक्स विभाग और संबंधित एजेंसियां बरामद दवाओं के दस्तावेज, लाइसेंस और सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#GondaNews #NarcoticsRaid #DrugBust #UPPolice #BreakingNews

गोंडा में नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के जयनगर बरियारपुर क्षेत्र में स्थित एक दवा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की। बाराबंकी और अयोध्या समेत छह जिलों की संयुक्त टीम पिछले करीब 36 घंटे से लगातार जांच और तलाशी अभियान चला रही है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। जांच के दौरान टीम ने अमन फार्मा के संचालक अमन कसौधन के चार गोदामों की तलाशी ली। बताया जा रहा है कि रिहायशी इलाके में स्थित एक मकान को भी गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। छापेमारी में कोडिन युक्त कफ सिरप, ट्रामाडोल टैबलेट, स्पास्मो कैप्सूल, अल्प्राजोलम टैबलेट और मफरिन सहित कई प्रकार की नियंत्रित दवाएं और इंजेक्शन मिले हैं। कार्रवाई के दौरान अमन कसौधन फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। नारकोटिक्स विभाग और संबंधित एजेंसियां बरामद दवाओं के दस्तावेज, लाइसेंस और सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। #GondaNews #NarcoticsRaid #DrugBust #UPPolice #BreakingNews

Gonda, Gonda | Jul 17, 2026

Latest Narcoticsraid News Videos - Watch the Latest News of August 7, 2026 | Public App