1उज्जैन: महंगाई और एथेनॉल मिलावट के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पैदल मार्च निकाल जताया विरोध ✊⛽
बढ़ती महंगाई, पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट से वाहनों को हो रहे नुकसान, शक्कर की आसमान छूती कीमतों और बिजली के भारी बिलों के विरोध में उज्जैन शहर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में शास्त्री नगर और इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने अलग-अलग इलाकों में पैदल मार्च निकाला। इंदिरा नगर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मीणा की अगुवाई में आगर रोड से निकला पैदल मार्च हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप पहुंचकर धरने में तब्दील हो गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और केंद्रीय परिवहन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता का जीना दूभर हो गया है।
#UjjainNews #CongressProtest #Inflation #FuelEthanol #siti24ujjain