उज्जैन: कनीपुरा रोड पर पद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, करणी सेना के दो नेताओं की हत्या ⚔️🚨
उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनीपुरा रोड स्थित 'लक्की दरबार ढाबे' पर वर्चस्व और पद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बताए जा रहे राहुल दरबार और उनके साथी जितेंद्र पंवार की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सरेआम हुई इस घटना और दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।
#UjjainNews #DoubleMurder #KarniSena #CrimeNews #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Aug 27, 2026