उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेला क्षेत्र में अस्थाई लाइटिंग का 7 दिन में प्लान बनाने के निर्देश 💡
आगामी सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने मेला कार्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और सुरक्षा के लिए अस्थाई लाइटिंग व्यवस्था की विस्तृत कार्ययोजना सात दिनों के भीतर तैयार की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने शहर में चल रहे मार्गों के चौड़ीकरण, नवीन सड़क निर्माण और सीवरेज प्रोजेक्ट (फेस-1 व फेस-3) के हाउसहोल्ड कनेक्शन के कार्यों में तेजी लाने और उन्हें तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #SmartCityUjjain #siti24ujjain