उज्जैन: रक्षाबंधन पर सबसे पहले बाबा महाकाल को बंधेगी राखी, लगेगा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग 🕉️
देशभर में 28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष उल्लास रहेगा। वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए सबसे पहले राजाधिराज बाबा महाकाल को राखी बांधी जाएगी, जिसके बाद देशवासी यह पर्व मनाएंगे। इस खास मौके पर भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग भी अर्पित किया जाएगा, जिसे बनाने का काम शुद्ध घी, बेसन और मेवे से युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जो इसे और भी शुभ बनाता है। लड्डू प्रसादी की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भतीजे अभय यादव भी मंदिर परिसर पहुंचे।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #RakshaBandhan #BabaMahakal #siti24ujjain